N/A
Total Visitor
28.4 C
Delhi
Friday, June 20, 2025

महाराष्ट्र: काला जादू के नाम पर बुजुर्ग महिला के साथ अमानवीय अत्याचार! पेशाब पिलाने की भी दरिंदगी!

अमरावती, 18 जनवरी 2025, शनिवार। महाराष्ट्र के अमरावती शहर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला को काला जादू के संदेह में लोहे की छड़ी से बेरहमी से पीटा गया और उसे जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अमानवीय यातनाएं देने वाली यह घटना 30 दिसंबर 2024 की रात को हुई थी, जब महिला अपने घर में अकेली थी। पड़ोसियों ने महिला पर काला जादू करने का आरोप लगाया और उसे पकड़ लिया। इसके बाद, उन्होंने महिला को लाठी से पीटा, थप्पड़-घूसे मारे और लोहे की छड़ी से उसके हाथ-पैरों पर वार किया। महिला को पेशाब पीने और कुत्ते का मल खाने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, बुजुर्ग के गले में जूते-चप्पल की माला डालकर उसे हर तरफ घुमाया गया।
महिला के बेटे-बहू काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे। 5 जनवरी 2025 को घटना की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। अमरावती के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने इस गंभीर घटना के संबंध में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि यह घटना रेत्याखेड़ा गांव में हुई, जो जंगल के अंदरूनी इलाके में स्थित है। घटना की पुष्टि के लिए एक पुलिस अधिकारी को वहां भेजा गया है और इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि जिस थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है, वहां जांच की जाएगी कि क्या उस थाने ने इस घटना को छिपाने की कोशिश की या नहीं। यदि किसी भी तरह की चूक मिलती है, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार 17 जनवरी 2025 को शिकायतकर्ताओं से बात की और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »