महिला पुलिस को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। उनके काम के घंटे को घटाया गया है। नए आदेश के तहत अब उन्हें सिर्फ आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी।
शुक्रवार को महाराष्ट्र के डीजीपी संजय पांडेय ने बताया कि सरकार ने महिलाओं के काम के घंटे घटाने का फैसला लिया है। अब उन्हें 12 की जगह आठ घंटे ही ड्यूटी करनी होगी।