महाराष्ट्र : आरक्षण पर घमासान… कांग्रेस फिर बेनक़ाब! बीजेपी ने खोली एक-एक परतें

0
78
मुंबई, 2 नवंबर 2024, शनिवार: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने आरक्षण को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बीजेपी आरक्षण खत्म करने वाली पार्टी है और वह दिन दूर नहीं जब आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने यह बयान लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उस बयान के समर्थन में दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार जल्द ही एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण खत्म कर देगी।
बीजेपी की ओर से इस पर कड़ी प्रतिक्रिया हुई है, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी को स्वतंत्रता के बाद से ही संविधान और उसके निर्माता भारतरत्न डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर से दूरी रही है। डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर को कांग्रेस पार्टी ने दो बार हराया और उन्हें अपमानजनक तरीके से इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से संविधान और डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के साथ दूरी बनाए रखी है। भारत में दो संविधान लागू थे, एक कश्मीर के लिए और दूसरा बाकी भारत के लिए। कांग्रेस ने कभी भी पूरे भारत में एक ही संविधान लागू नहीं होने दिया। इसके अलावा, कांग्रेस के कार्यकाल में ही दलितों पर अत्याचार की सबसे अधिक घटनाएं हुईं। कांग्रेस ने संविधान और डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर के विषय का उपयोग केवल चुनाव तक ही किया है, लेकिन संविधान का सम्मान करने में विफल रही है।
बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 240 सीटें जीतकर केंद्र में फिर से सत्ताधारी बन गई, जबकि कांग्रेस 99 सीटों पर ही अटक गई। कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के दौरान यह झूठा नारा दिया था कि अगर भाजपा 400 सीटों के साथ सत्ता में आई, तो संविधान बदला जाएगा और आरक्षण हटाया जाएगा। इस अफवाह को इतनी योजनाबद्ध तरीके से फैलाया गया कि यह सच लगने लगा, जिससे कांग्रेस को भरपूर वोट मिले। इसके अलावा, हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में, भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हुआ। एग्जिट पोल के अनुमान से उत्साहित विपक्षी दल कांग्रेस ने 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद की थी, लेकिन भाजपा ने लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here