आज यानी 28 अक्तूबर 2022 से छठ पूजा की शुरुआत हो रही है। छठ का पर्व चार दिवसीय त्योहार है, जिसका समापन 31 अक्तूबर को होगा। छठ पूजा के दौरान हर तरफ आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। चार दिन के इस महापर्व में पहला दिन नहाय-खाय का होता है। दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का और चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाया जाता है।
छठ पूजा तिथि
28 अक्टूबर, शुक्रवार-नहाय खाय
29 अक्टूबर, शनिवार-खरना
30 अक्टूबर, रविवार – डूबते सूर्य को अर्घ्य
31 अक्टूबर, सोमवार- उगते हुए सूर्य को अर्घ्य
छठ पूजा मुहूर्त
कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि प्रारंभ: 30 अक्टूबर 2022, सुबह 05:49
कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि समाप्त: 31 अक्टूबर 2022, सुबह 03:27
सूर्यास्त का समय: सायं 5:37 पर