13.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

महाकुम्भ 2025: योगी सरकार ने मोहाली और दिल्ली में आयोजित किया भव्य रोडशो, 45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना

नई दिल्ली, 30 दिसंबर 2024, सोमवार। महाकुम्भ 2025 के महत्व और तैयारियों को जन-जन तक पहुंचाने और इसे भारतीय संस्कृति का वैश्विक प्रतीक बनाने के लिए योगी सरकार ने मोहाली और दिल्ली में भव्य रोडशो का आयोजन किया। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का स्पंदन है, जिसमें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत, समावेशी भारत’ की दिव्य झांकी दिखाई गई।
दिल्ली में आयोजित रोडशो का नेतृत्व वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और आबकारी एवं मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री आतिशी और दिल्ली की जनता को आमंत्रित करते हुए महाकुम्भ को भारतीय संस्कृति की महान धरोहर बताया।
मोहाली में गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री धर्मवीर प्रजापति और कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने भव्य रोडशो का नेतृत्व किया। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब की जनता को प्रयागराज महाकुम्भ-2025 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रयागराज महाकुंभ-2025 में 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वच्छ, स्वस्थ, सुरक्षित और डिजिटल महाकुंभ के रूप में तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेले को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ 400 स्कूलों के प्रधानाचार्यों और लाखों बच्चों को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया है।
इस आयोजन में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें 100 बेड के अस्पताल समेत कई मेडिकल सुविधाएं मेला क्षेत्र में उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही, डिजिटल अनुभव के लिए एआई चैटबॉट, क्यूआर आधारित पास, और गूगल मैप एकीकरण जैसी सुविधाएं भी शुरू की जा रही हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »