N/A
Total Visitor
27.8 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

महाकुंभ 2025: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अनोखा अभियान, प्रयागराज को बनाएंगे प्लास्टिक मुक्त

प्रतापगढ़, 9 जनवरी 2025, गुरुवार। प्रयागराज के पुनीत धरा पर 13 जनवरी 2025 से लगने वाले महाकुंभ को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ ने एक अनोखा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, संघ कार्यालय केशव कुंज प्रतापगढ़ में एकत्रित हजारों स्टील थाली और कपड़े के थैले बुधवार को जिला प्रचारक प्रवीण द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए भेजे गए।
जिला प्रचारक प्रवीण ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे देश के हर नागरिक को प्रयागराज महाकुंभ को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए संकल्पित किया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि महाकुंभ में स्नान के दौरान गंदगी न फैलाई जाए और न ही फैलने दी जाए।
इस अभियान में क्रीडा भारती के जिला अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, नगर प्रचारक विवेकानंद, सुमित, धीरज, संजय, आशीष, प्रशांत, रमेश पटेल, बिपिन, शिवेश आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। यह अभियान महाकुंभ को हरित, स्वच्छ और पवित्र बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »