N/A
Total Visitor
32.8 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

महाकुंभ 2025: प्रयागराज को सजाया गया, पेड़ों पर सनातन धर्म की पेंटिंग से बढ़ी शहर की सुंदरता

प्रयागराज, 24 दिसंबर 2024, मंगलवार। महाकुंभ 2025 की तैयारियां पूरे जोरों पर हैं। 13 जनवरी से शुरू होने वाले इस महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इसके लिए प्रयागराज में बसाए गए कुंभ महानगर को सजाया और संवारा जा रहा है। पूरे शहर को रंग-रोगन किया जा रहा है, चौराहों को सुंदर बनाया जा रहा है, और सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है।
इसी तरह, शहर की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग की जा रही है, और अब तो पेड़ों पर भी पेंटिंग की जा रही है। खास बात यह है कि इन पेड़ों पर भारतीय सनातन धर्म से जुड़ी पेंटिंग को बनाया जा रहा है। प्रयागराज की अरेल नदी के किनारे लगे पेड़ों पर 90 मीटर सड़क किनारे पेंटिंग की जा रही है। इन पेड़ों पर स्वास्तिक, त्रिशूल, डमरु, त्रिपुंड जैसी सनातन धर्म से जुड़ी तस्वीरें बनाई जा रही हैं।
महाकुंभ 2025 के लिए पूरे शहर को एक नए रूप में तैयार किया जा रहा है। यह आयोजन न केवल धार्मिक महत्व का है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक और पर्यटन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »