प्रयागराज, 18 जनवरी 2025, शनिवार। महाकुम्भ 2025 के कुशल संचालन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर सराहना की और उन्हें साधुवाद दिया। रक्षा मंत्री ने अपने प्रयागराज दौरे पर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद यह बयान दिया।
उन्होंने कहा, “विश्व के सबसे बड़े आयोजन और सबसे बड़े जन समागम का कुशल संचालन जिस तरह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किया गया है वह सराहनीय है। जिस श्रद्धा भाव से यह आयोजन किया जा रहा है उसके लिए मुख्यमंत्री को साधुवाद देता हूं।”
रक्षा मंत्री ने आगे कहा, “प्रशासनिक दृष्टि से भी यह आयोजन ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बधाई के पात्र हैं।”
महाकुम्भ 2025 का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ है और यह 26 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कुल छह स्नान होंगे, जिनमें से तीन को अमृत स्नान के रूप में मनाया जाएगा।