N/A
Total Visitor
25.8 C
Delhi
Thursday, July 31, 2025

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ससुर का निधन, रीवा में होगा अंतिम संस्कार

सुल्तानपुर, 16 जुलाई 2025: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर और विद्या भारती के पूर्व संगठन मंत्री ब्रह्मदीन यादव का मंगलवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से सांस और पेट संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था, जहां 4 जुलाई को उन्हें छुट्टी मिली थी। उनका अंतिम संस्कार रीवा में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे।

ब्रह्मदीन यादव सुल्तानपुर के शास्त्रीनगर, विवेकानंद नगर में अपने बेटे विवेकानंद यादव के साथ रहते थे। विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर में शारीरिक शिक्षक (पीजीटी) के पद पर कार्यरत हैं। ब्रह्मदीन यादव के निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। उनका पार्थिव शरीर एम्बुलेंस से सुल्तानपुर से रीवा ले जाया जा रहा है |

ब्रह्मदीन यादव के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनकी इकलौती बेटी सीमा की शादी 1994 में मोहन यादव से उज्जैन में हुई थी। उनके बड़े बेटे रामानंद यादव भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त होकर जबलपुर में रहते हैं, जबकि छोटे बेटे सदानंद यादव रीवा में विद्या भारती से जुड़े हैं। मूल रूप से उनका परिवार अंबेडकरनगर जिले की भीटी तहसील के कोडड़ा डड़वा गांव से है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने ससुर को अंतिम विदाई देने रीवा पहुंचेंगे। ब्रह्मदीन यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »