N/A
Total Visitor
31.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

लखनऊ :हाथरस जिले में पिता ने बेटी के साथ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करवाया ,शोहदों ने मार दी गोली

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में शोहदों के दुस्साहस का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सासनी गेट के रहने वाले एक किसान ने जिन बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कराया था, उन्होंने सोमवार को अचानक ऐसी वारदात को अंजाम दे डाला जिससे आसपास के लोग और परिवारवाले सन्न रह गए। आरोपियों ने खेत में आलू खोदवा रहे किसान पिता पर मौका पाते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही परिवार सदमे में है।

दरअसल मृतक अमरीष शर्मा ने 16 जुलाई 2018 को मुख्य आरोपी गौरव के विरुद्ध घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए अमरीष पर दबाव बना रहा था। अमरीष ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश मानता था।

पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की पत्नी और चाची मंदिर गई हुई थीं। उसी समय मृतक अमरीष की दोनों बेटियां भी उसी मंदिर में थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पुराने मुकदमे को लेकर विवाद हो गया। आरोपी और अमरीष बाद में वहां पहुंचे और उनके बीच भी बहस होने लगी। इसी बीच आरोपी ने अमरीष को गोलियों से भून डाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

वहीं, परिवार का कहना है कि अमरीष अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी पुत्री प्रियंका उर्फ पारुल के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर अमरीष वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। 

चर्चा है कि फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य हमलावर उसे अपने साथ गाड़ी में डालकर फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री प्रियंका ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »