32.1 C
Delhi
Tuesday, October 22, 2024

LIVE AUSvIND 3rd T20I: भारत के सामने जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य

Live Australia vs India 3rd T20 Internationa Match: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनैशनल सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए|

LIVE UPDATES:

03:29 PM: 20 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 186/5, आखिरी ओवर में 11 रन आए, जबकि दो विकेट भी गिरे। एक समय लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया 200 रन तक पहुंच जाएगा, लेकिन आखिरी पांच ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। वेड 80 रन बनाकर और ग्लेन मैक्सवेल 54 रन बनाकर आउट हुए। मोएसिस हेनरिक्स पांच और डैनियल सैम्स 4 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने दो, जबकि टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिए।

03:26 PM: 19.4 ओवर में दो रन लेने के चक्कर में डार्सी शॉर्ट रनआउट हुए। तीन गेंद पर सात रन बनाकर शॉर्ट आउट हुए। डैनियल सैम्स बल्लेबाजी के लिए आए।

03:24 PM: टी नटराजन ने अपने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल 36 गेंद पर 54 रन बनाकर आउट हुए। 

03:22 PM: 19 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। ग्लेन मैक्सवेल 54 और मोएसिस हेनरिक्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर ने आखिरी ओवर में सात रन दिए। ओवर की आखिरी गेंद पर युजवेंद्र चहल ने ग्लेन मैक्सवेल का कैच ड्रॉप किया।

03:19 PM: 18.2 ओवर में 169 रनों पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा विकेट गंवाया। मैथ्यू वेड शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। वेड ने 53 गेंद पर 80 रन बनाए। वेड ने रिव्यू लिया था, लेकिन रिप्ले में भी वह आउट पाए गए। 

03:15 PM: टी नटराजन की गेंद पर चौका लगाकर ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा पचासा, 31 गेंद पर 51 रन बनाए। 18 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 168/2, मैथ्यू वेड 80 और ग्लेन मैक्सवेल 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। नटराजन ने इस ओवर में 11 रन खर्चे।

03:10 PM: 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 157/2, शार्दुल ठाकुर ने इस ओवर में 12 रन खर्चे। 16.5 ओवर में शार्दुल की गेंद पर दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल का कैच थमाया। ग्लेन मैक्सवेल 46 और मैथ्यू वेड 76 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:04 PM: 16 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 145/2, दीपक चाहर ने अपने आखिरी ओवर में 6 रन दिए। ग्लेन मैक्सवेल 37 और मैथ्यू वेड 73 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:59 PM: 15 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 139/2, युजवेंद्र चहल ने अपने खाते के चार ओवर में 41 रन खर्चे। चहल ने अपने आखिरी ओवर में 15 रन खर्चे। मैथ्यू वेड 69 और ग्लेन मैक्सवेल 35 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:54 PM: शार्दुल ठाकुर का एक और महंगा ओवर, 10 रन खर्चे। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 124/2, मैथ्यू वेड 68 और ग्लेन मैक्सवेल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

02:48 PM: 12.6 ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने युजवेंद्र चहल की गेंद पर केएल राहुल को कैच थमाया और ऐसा लगा ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लग गया है। बाद में पता चला कि यह नोबॉल थी, जिसके बाद मैक्सवेल क्रीज पर वापस लौटे। फ्रीहिट पर मैक्सवेल एक ही रन ले सके। 13 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 114/2, मैथ्यू वेड 61 और ग्लेन मैक्सवेल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:42 PM: शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में 14 रन खर्च डाले। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 101/2, मैथ्यू वेड 58 और ग्लेन मैक्सवेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:36 PM: 11 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 87/2, टी नटराजन के इस ओवर से महज पांच रन आए। ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड एलबीडब्ल्यू आउट थे, भारत ने रिव्यू भी लिया, लेकिन रिव्यू लेने में थोड़ी देर कर दी। बड़ी स्क्रीन पर रिप्ले देखने के बाद रिव्यू लेने के फैसले के चलते भारत को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा। रिप्ले में साफ था कि वेड एलबीडब्ल्यू आउट थे। वेड 51 और ग्लेन मैक्सवेल 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:33 PM: मैथ्यू वेड की फिफ्टी। वेड ने 34 गेंद पर 50 रन पूरे किए। स्मिथ को आउट कर टीम इंडिया ने मैच में वापसी की है।

02:29 PM: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 82/2, मैथ्यू वेड 48 और ग्लेन मैक्सवेल तीन रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने अपने खाते के चार ओवरों में 34 रन देकर दो अहम विकेट झटके।

02:27 PM: स्टीव स्मिथ जीवनदान का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके। 9.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने 79 रनों पर दूसरा विकेट गंवाया। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर स्मिथ 24 रन बनाकर बोल्ड हो गए। मैथ्यू वेड का साथ देने ग्लेन मैक्सवेल आए हैं क्रीज पर।

02:25 PM: वॉशिंगटन सुंदर के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर केएल राहुल ने स्टंपिंग का मौका गंवाया। स्टीव स्मिथ स्ट्राइक पर थे। इस तरह से स्मिथ को 18 रनों पर जीवनदान मिला। 

02:24 PM: युजवेंद्र चहल ने इस ओवर में पांच रन दिए। 9 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 73/1, मैथ्यू वेड 48 और स्टीव स्मिथ 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:19 PM: 8 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 68/1, मैथ्यू वेड 46 और स्टीव स्मिथ 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेड हाफसेंचुरी के करीब पहुंच गए हैं। स्मिथ उनका अच्छा साथ दे रहे हैं, टीम इंडिया को विकेट की तलाश है।

02:11 PM: टी नटराजन ने अपने पहले ओवर में छह रन खर्चे। 6 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 51/1 है। मैथ्यू वेड 34 और स्टीव स्मिथ 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:06 PM: 5 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 45/1, दीपक चाहर ने अपने तीसरे ओवर में 17 रन खर्च डाले। मैथ्यू वेड 32 और स्टीव स्मिथ 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को अब विकेट की तलाश है।

01:59 PM: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 28/1, मैथ्यू वेड 20 और स्टीव स्मिथ 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। फिंच का विकेट गिरने के बाद भी वेड तेजी से ही खेल रहे हैं।

01:50 PM: 2 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 14/1, वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर में पांच रन दिए और एक विकेट भी निकाला। मैथ्यू वेड 14 रन बनाकर और स्टीव स्मिथ बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूग हैं।

01:48 PM: वॉशिंगटन सुंदर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। 1.4 ओवर में 14 रनों पर ऑस्ट्रेलिया को यह झटका लगा। कप्तान आरोन फिंच दो गेंद पर बिना खाता खोले हार्दिक पांड्या को कैच थमाकर आउट हुए।

01:44 PM: पहले ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट गंवाए 9 रन बना लिए हैं। मैथ्यू वेड 9 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान आरोन फिंच ने अभी तक एक भी गेंद नहीं खेली है।

01:40 PM: ऑस्ट्रेलिया की ओर से आरोन फिंच और मैथ्यू वेड पारी का आगाज कर रहे हैं। भारत की ओर से पहला ओवर दीपक चाहर कर रहे हैं।

टीम इंडिया ने टॉस जीता, कप्तान विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस मैच में खेल रहे हैं। मार्कस स्टॉयनिस की जगह फिंच प्लेइंग इलेवन में शामिल हुए। टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। भारत की नजर क्लीन स्वीप पर होगी। ऑस्ट्रेलिया ने इससे पहले वनडे इंटरनैशनल सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली थी। फिंच पिछले मैच में चोटिल थे और उनकी जगह मैथ्यू वेड ने कप्तानी की थी।

भारत का प्लेइंग XI: केएल राहुल, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, टी नटराजन, युजवेंद्र चहल।

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, मोएसिस हेनरिक्स, डेनियल सैम्स, सीन एबट, मिशेल स्वेप्सन, एंड्रयू टाइ, एडम जाम्पा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »