N/A
Total Visitor
34.6 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

नमाज के दौरान तेंदुए ने किया हमला: मस्जिद में घायल हुए चार लोग, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला तेंदुआ!

लखनऊ, 4 जनवरी 2025, शनिवार। शनिवार की सुबह मझौली गांव की एक मस्जिद में एक अनोखी घटना घटी। नमाज अदा करने आए लोगों पर पीछे से एक तेंदुए ने हमला कर दिया। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया। घटना सुबह के वक्त हुई। बताया जा रहा है कि तेंदुआ शायद पहले से ही मस्जिद में मौजूद था। जब सुबह नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद आए तो तेंदुए ने उनपर अटैक कर दिया।
चार लोगों को घायल करने के बाद तेंदुआ अंदर और शिकार ढूंढ रहा था, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने रस्सी और जाल की मदद से तेंदुए को पकड़ लिया। उन्होंने पीट-पीटकर तेंदुए को मार डाला। तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मस्जिद में जाल बिछाया गया और रस्सी से उसे पकड़ लिया गया। लोगों ने जैसे ही तेंदुए को पकड़ा, उसे पीटना शुरू कर दिया। लोगों के हमले से तेंदुए ने दम तोड़ दिया।
दूसरी तरफ, मस्जिद में तेंदुए के हमले से घायल लोगों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायलों का इलाज चल रहा है। मस्जिद में इस तरह से तेंदुए द्वारा हमले की खबर के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मस्जिद में तेंदुआ मौजूद होने की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। लेकिन अधिकारियों के आने से पहले ही उसकी जान चली गई थी। अधिकारियों ने शव को कब्जे में ले लिया। अब शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा जिससे मौत के कारण का खुलासा होगा। नमाजियों ने बताया कि उन्होंने मछली पकड़ने वाले जाल से तेंदुए को पकड़ा था।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »