23.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

लखनऊ में तेंदुए का हमला: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया ट्रैंकुलाइज

लखनऊ, 13 फरवरी 2025, गुरुवार। लखनऊ के बुद्धेश्वर इलाके में एक विवाह समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ वहां घुस आया और दूल्हा-दुल्हन घंटों अपनी अपनी कार में फंसे रहे। आखिरकार वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया। यह घटना बुधवार रात को बुद्धेश्वर रिंग रोड इलाके में एक ‘विवाह भवन’ में हुई, जहां तेंदुआ घुस आया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई और मेहमान अपनी जान बचाने के लिए भागे।
वन अधिकारी मुकद्दर अली तेंदुए के हमले में घायल हो गए, उनके हाथ में चोटें आईं। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब दो बजे तेंदुए का ट्रैंकुलाइज (इंजेक्शन देकर बेहोश करना) किया गया, जिसके बाद उसे पकड़ा जा सका।
इस मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, उत्तर प्रदेश की ‘जुमलाजीवी’ भाजपा सरकार अभी छुट्टा पशुओं की समस्या का ही समाधान ढूंढ नहीं पाई थी कि उसके सामने अब एक और चुनौती आ गई है और वो है प्रदेश की राजधानी में ‘तेंदुए’ का हमला। उन्होंने कहा, लखनऊ में एक शादी समारोह में तेंदुए के प्रवेश का समाचार चिंताजनक है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार का एक रूप ये भी है कि जंगलों में इंसानों का अतिक्रमण बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में हिंसक जंगली जानवर भोजन की तलाश में जंगलों से निकलकर शहरों की तरफ आने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे आम जनमानस का जीवन खतरे में पड़ गया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »