N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Friday, April 11, 2025

Kolkata Rape case: चिकित्सकों के संघ ने आज से देशव्यारी हड़ताल का एलान किया

14th Oct 2024/Monday.
चिकित्सकों के संघ ने 14 अक्टूबर यानी सोमवार से देशव्यारी हड़ताल का एलान किया है। पश्चिम बंगाल भाजपा ने डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया है। अखिल भारतीय चिकित्सा संघों के महासंघ (FAIMA) ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में अपने सहकर्मियों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए 14 अक्टूबर से देशभर में वैकल्पिक चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार करने का एलान किया है।

जूनियर डॉक्टरों के प्रति एकजुटता

एफएआईएमए ने कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के करीब 50 वरिष्ठ डॉक्टरों और संकाय सदस्यों ने जूनियर डॉक्टरों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।

65 दिनों से जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन

बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष की महिला प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में पिछले 65 दिनों से जूनियर डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन ने देशभर के मेडिकल एसोसिएशनों और रेजिडेंट डॉक्टरों से बहिष्कार में शामिल होने की अपील की। संगठन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।

पश्चिम बंगाल भाजपा ने डॉक्टरों की हड़ताल का समर्थन किया

उधर, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल के लोगों से बड़ी संख्या में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान डॉक्टरों की मांगों को पूरा करने का वादा किया था,मगर अब वह इससे मुकर गई है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »