37.8 C
Delhi
Friday, April 19, 2024

जानिए दीदी से जुड़ी ये पांच रोचक बातें, देश की दमदार महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी

भारतीय राजनीति में कई दमदार नेताओं के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अपने कठोर फैसलों से देश के लिए कुछ बड़ा करने के बारे में सोचा। भले ही देश की राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री और राजनीति में अन्य उच्च पदों पर महिलाओं को भी शामिल किया गया पर नेतृत्व करने वाली महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में कम ही रही। राजनीति में आई हर महिला ने कड़े संघर्ष किए। इसी कड़ी में वर्तमान राजनीति पर गौर करें तो इन दिनों पूरे भारत में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री हैं ममता बनर्जी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पहचान एक दमदार महिला के तौर पर होती है। ममता काफी संघर्षों के बाद उस मुकाम पर पहुंची, जहां वह आज हैं।

एक या दो नहीं बल्कि लगातार तीन बार से ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनती आ रही हैं। ममता बनर्जी का आज जन्मदिन है। तृणमूल कांग्रेस से लेकर राज्य का नेतृत्व रहीं ममता के बारे में कई ऐसी रोचक बातें हैं, जो शायद हर किसी को न पता हों। वह एक राजनेता ही नहीं, बल्कि एक पेंटर, लेखिका, कवियत्री भी है। साधारण साड़ी और चप्पल पहन सादगी से रहने वाली ममता बनर्जी के बारे में जानिए कुछ रोचक बातें।

15 साल की उम्र में राजनीति में आईं ममता

राजनीतिक गलियारे में ‘दीदी’ के नाम से मशहूर ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को हुआ था। बंगाल की राजधानी कलकत्ता (कोलकाता) में एक ब्राह्मण परिवार में जन्मी ममता ने 15 साल की उम्र में ही राजनीति में प्रवेश कर लिया था। उन दिनों ममता ने हायर सेकेंड्री की परीक्षा पास की थी। कम उम्र में राजनीति में आने का श्रेय उनके पिता को दिया जा सकता है, जो एक स्वतंत्रता सेनानी थे। ममता जब 17 साल की हुईं तो उनके पिता प्रोमिलेश्वर बनर्जी का निधन हो गया।

पढ़ाई के साथ ममता करती रहीं राजनीति

बचपन में ही पिता का साया सिर से उठने के बाद ममता ने खुद को संभाला और बीए के बाद इस्लामिक इतिहास में मास्टर्स की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने जोगेश चंद्र चौधरी काॅलेज से कानून की पढ़ाई भी की। उन दिनों ममता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में आईं और छात्र परिषद संघ की स्थापना की। लंबे समय तक उन्होंने कांग्रेस के लिए काम किया। साल 1984 में ममता बनर्जी का नाम हर किसी के जुबान पर था, जब उन्होंने कम्यूनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता सोमनाथ चटर्जी को हरा दिया और सांसद बनीं।

ममता बनर्जी के परिवार में कौन-कौन है?

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के परिवार के बारे में कम ही लोगों को मालूम होगा। ममता बनर्जी ने शादी नहीं की है। ममता बनर्जी के परिवार में उनके 6 भाई हैं। भाईयों के बच्चे हैं। अभी तक ममता के भतीजे अभिषेक का नाम सामने आया है, जिन्हें ममता का राजनैतिक उत्तराधिकारी माता जाता है।

ममता क्यों पहनती हैं साधारण साड़ी और चप्पल

ममता बनर्जी नीले रंग के बाॅर्डर की सफेद साड़ी और हवाई चप्पल में ही नजर आती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि ममता केवल इस तरह के कपड़ों में क्यों होती हैं? ममता बनर्जी ने बचपन में पिता के गुजर जाने के बाद आर्थिक तंगी देखी, ऐसे में उन्हें पैसों की एहमियत पता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ममता के पास जरूरत के हिसाब से ही कपड़े हैं। वो ज्यादा कपड़े जमा करने में यकीन नहीं करतीं और सादगी भरा जीवन जीती हैं।

ममता बनर्जी का घर

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का घर उनके सादे जीवन का प्रतीक है। दक्षिण कोलकाता के हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर उनका पैतृक निवास है, जहां भारी बारिश के दौरान पानी भर जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जब उनके घर गए थे तो वो उनकी सादगी देखकर दंग रह गए थे। तब ममता बनर्जी केंद्रीय रेल मंत्री थीं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles