31.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

किस पार्टी को कहां हुआ फायदा,रावण औकात जैसे बयानों के बाद चर्चा में आईं ये सीटें

गुजरात की लड़ाई अब अपने अंतिम पायदान पर है। आज सुबह से ही वोटों की गिनती जारी है और नतीजे भी लगभग साफ होने लगे हैं। अब तक सामने आए रुझानों के हिसाब से भाजपा 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं, कांग्रेस को 20 और आम आदमी पार्टी को 10 से भी कम सीटे मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा चार निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाए हुए

ऐसे में उन सीटों पर सबकी नजर है जो किसी ना किसी वजह से विवादों में रहीं। प्रचार के दौरान कहीं ‘रावण’ कहने का मुद्दा हावी रहा तो कहीं ‘औकात’ की बात कही गई। वहीं, उस समय विपक्ष के हाथ जो सबसे बड़ा मुद्दा लगा था वो था मोरबी में हुआ ब्रिज हादसा। आज जब नतीजों का दिन है तो हम आपको ऐसी ही सीटों का हाल बताने जा रहे हैं।

सुरेंद्रनगर जिले की पांच सीटों पर भाजपा का जलवा बरकरार
जिस सुरेंद्रनगर जिले में जनसभा करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी ‘औकात’ बताई थी। वहां की पांच सीटों -चोटीला, दसाडा, ध्रांगध्रा, लींबडी, वढवाण पर मोदी का जादू चलता दिख रहा है। इस जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है।

सिद्धपुर में कांग्रेस प्रत्याशी का बयान पड़ा भारी
सिद्धपुर सीट से भाजपा आगे चल रही है। भाजपा ने यहां से बलवंतसिंह चंदनसिंह को प्रत्याशी बनाया था। ये सीट चब चर्चा में आ गई थी जब यहां से कांग्रेस प्रत्याशी चंदन ठाकोर ने प्रचार के दौरान एक बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया था। उनका एक बयान वायरल हुआ था, जिसमें वे कहते दिख रहे थे कि ‘कांग्रेस को केवल मुसलमान ही बचा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने तीन तलाक और हज सब्सिडी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा था। जिसके बाद भाजपा ने इसे लेकर आलोचना की है।

मोरबी का हाल
मोरबी में हुए ब्रिज हादसे के बाद इस विधानसभा सीट को लेकर भी लोगों में खासी उत्सुकता है। हादसे के कारण विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा ने यहां से कांतिभाई अमृतिया को अपनी उम्मीदवार बनाया था। अब उनकी जीत तय मानी जा रही है। यहां से जयंती पटेल कांग्रेस की उम्मीदवार हैं और आम आदमी पार्टी (AAP) ने पंकज रनसरिया को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि पुल हादसे के बाद कांतिभाई अमृतिया चर्चाओं में रहे थे। हादसे के दौरान वे नदी में उतरकर लोगों की मदद करते देखा गया था।

कतरगाम सीट पर गोपाल इटालिया बड़े अंतर से पीछे
गुजरात की कतरगाम विधानसभा सीट पर आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया बड़े अंतर से भाजपा उम्मीदवार विनोदभाई अमरीष भाई मारोडिया आगे हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने पीएम मोदी को ‘नीच’ कहते हुए कई अन्य अपशब्द भी कहे थे। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको हिरासत में भी रखा था।

अहमदाबाद का हाल
अहमदाबाद में भाजपा ने लगातार दो दिनों में दो रोड़ शो करके वोटरों को अपने पाले में करने की कोशिश की थी। इनमें से पीएम मोदी का एक रोड़ शो 50 किलोमीटर लंबा था। यहां भाजपा को इसका फायदा भी मिलता दिख रहा है। यहां की 21 सीटों में से ज्यादातर पर भाजपा आगे चल रही है।

दाहोद में जीत के करीब भाजपा
दाहोद में जहां कांग्रेस के नए बने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा पीएम मोदी को रावण कहने का मुद्दा छाया रहा था। वहां कांग्रेस को इस सीट पर भुगतना पड़ रहा है। एसटी के लिए सुरक्षित दाहोद सीट पर भाजपा के कन्हैयालाल जीतते दिख रहे हैं। वे 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles