N/A
Total Visitor
28.1 C
Delhi
Friday, April 25, 2025

सपा की पल्लवी से पीछे चल रहे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- साइकिल का पंचर ठीक होने में लगेंगे 25 साल

प्रदेश की हाट सीट मानी जाने वाली कौशाम्बी की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे हो गए हैं। केशव 3386 मतों से सपा प्रत्याशी पल्लवी से दूसरे राउंड में पीछे हो गए हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा प्रत्याशी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

वोटों की गिनती के बीच केशव प्रसाद मौर्या लगातार ट्वीट कर रहे हैं। मौर्य ने वोटों की गिनती के शुरू होने के साथ ही ट्वीट किया था कि जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। इस ट्वीट को उन्होंने पिन भी किया है। उन्होंने इस पोस्ट को घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर भी शेयर किया है।

वोटों की गिनती के बीच केशव प्रसाद मौर्य के बयान

1. चारों राज्यों में यूपी,उत्तराखण्ड,मणिपुर,गोवा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार,मोदी जी का जादू पूरे देश में बरकरार,
#जय_भाजपा_जय_मोदी_

2. सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा,
साइकिल पंचर है,उसे बनाने में 25 साल लगेगा !

3. नई हवा है।
सपा सफ़ा है।
बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!

4. सपा गठबंधन के तथाकथित दिग्गज नेताओं को भी जनता ठुकरा रही है,भाजपा को बदनाम करने के लिए सपा के अखिलेश यादव जी ने झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन के रूप में काम किया था।

5. समाजवादी पार्टी का सफ़ाया होता देख भाजपा ही नहीं संपूर्ण प्रदेश ख़ुश है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »