N/A
Total Visitor
34.1 C
Delhi
Friday, May 9, 2025

केजरीवाल की चेतावनी: भाजपा के सत्ता में आने पर मुफ्त सुविधाएं बंद हो जाएंगी!

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025, गुरुवार। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से आगामी पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में ”सोच-समझकर” वोट देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर मुफ्त सुविधाएं बंद कर दी जाएंगी और लोगों को संकट में डाल दिया जाएगा।
केजरीवाल ने भाजपा के चुनाव घोषणापत्र का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि पार्टी सभी के लिए मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा की मोहल्ला क्लिनिक बंद करने, मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं समाप्त करने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा बंद करने की योजना है।
उन्होंने जनता से ”अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने” के लिए आम आदमी पार्टी को चुनने की अपील की। उन्होंने वादा किया कि अगर आप फिर से सत्ता में आती है तो वह अपने घोषणापत्र में घोषित सभी योजनाओं को लागू करेगी, जिसमें महिलाओं को मासिक अनुदान देना भी शामिल है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »