29.1 C
Delhi
Tuesday, October 22, 2024

करणी सेना के राज शेखावत ने किया एलान, लॉरेंस बिश्नोई को मारो… पाओ एक करोड़!

नई दिल्ली, 22 अक्टूबर 2024, मंगलवार। महाराष्ट्र एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम इन दिनों सुर्खियों में है। इसी बीच करणी सेना के अध्यक्ष ने बड़ी घोषणा की है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा कि बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिस अफसर को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का इनाम दिया जाएगा। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने कहा, हमारे अनमोल रत्न और धरोहर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने कराई थी। जो पुलिसकर्मी लॉरेंस बिश्नोई का एनकांउटर करेगा, उस पुलिस कर्मी को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपए नगद इनाम करणी सेना देगा। हमें और देश वासियों को भयभीत नहीं भयमुक्त भारत की जरूरत है।
बता दें कि दो दिन पहले यानी 20 अक्टूबर को राज शेखावत ने गुजरात के वडोदरा में लॉरेंस बिश्नोई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा था। शेखावत ने कहा था कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड में भी लॉरेंस का नाम सामने आया था। इसके बाद भी उस पर कोई एक्शन नहीं हुआ। शेखावत ने कहा था कि पूरे देश में लॉरेंस और उसके जैसे गैंगस्टर ने भय का माहौल बनाया हुआ है। दरअसल, करणी सेना और लॉरेंस के बीच दुश्मनी की वजह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्कालीन अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या 5 दिसंबर को हुई थी। उनकी हत्या घर पर हुई थी। हत्याकांड के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ बताया गया था।
5 जून 2024 को सुखदेव सिंह गोगामेडी हत्याकांड मामले में विशेष अदालत में आरोप पत्र पेश कया था। आरोप पत्र में गोल्डी बरार का नाम भी शामिल किया था। आरोप पत्र में रावतराम स्वामी उर्फ रोहित गोदारा को प्रकरण का मास्टर माइंड बताया है। वीरेन्द्र चारण, सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बरार सहित अन्य पर भी हत्या की साजिश रचने का आरोप है। रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई का खास है। इधर, अहमदाबाद की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की यह पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »