N/A
Total Visitor
34.2 C
Delhi
Thursday, August 7, 2025

रायबरेली में स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना का हमला, माला पहनाने के बहाने युवक ने मारा थप्पड़

रायबरेली, 07 अगस्त 2025: स्वामी प्रसाद मौर्य पर करणी सेना के एक कार्यकर्ता ने हमला कर दिया। हमलावर रोहित द्विवेदी ने पहले मौर्य को माला पहनाई और फिर पीछे से उनके सिर पर थप्पड़ मारकर भागने की कोशिश की। घटना दोपहर करीब 1 बजे सारस चौराहे पर हुई, जब मौर्य का काफिला फतेहपुर जा रहा था।

रोहित ने हमले की वजह बताते हुए कहा, “स्वामी प्रसाद ने ब्राह्मण जाति को कई बार गाली दी। वे सनातन धर्म और भगवान राम के खिलाफ बोलते हैं, इसलिए मैंने हमला किया।” रोहित ने दावा किया कि वह करणी सेना से जुड़ा है।

हमलावर को समर्थकों ने पीटा, पुलिस ने बचाया

मौर्य के समर्थकों ने भाग रहे रोहित और उसके साथी शिवम यादव को दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए समर्थकों ने दोनों को बुरी तरह पीटा, जिससे रोहित खून से लथपथ हो गया। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बमुश्किल भीड़ से दोनों को बचाया। CO सिटी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

आरोपियों की पहचान रोहित द्विवेदी (पुत्र अमरेश कुमार, निवासी कौरापुर गौरा रामगंज, थाना डीह) और शिवम यादव (पुत्र कृष्ण कुमार, निवासी आटी, थाना डीह) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेशी, समर्थकों का हंगामा

हमले के बाद दोनों आरोपियों को सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें हिरासत में भेज दिया गया। कोर्ट परिसर में रोहित और शिवम के समर्थन में करीब 150-200 लोग जमा हो गए। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया।

घटना का विवरण

CO सिटी के अनुसार, स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहपुर जा रहे थे। सारस चौराहे पर उनके समर्थकों की भीड़ देखकर काफिला रुका। कार्यकर्ता मौर्य को माला पहना रहे थे, तभी रोहित ने माला पहनाने के बहाने उन पर हमला किया। हमले के बाद मौर्य का काफिला फतेहपुर रवाना हो गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »