कर्नाटक में श्रीराम सेना के बेलगावी अध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर और उनके ड्राइवर को बदमाशों ने गोली मार दी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी लेने पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। घटना सात जनवरी की है।
हिंदलगा गांव इलाके में हुई गोलीबारीपुलिस ने रविवार को बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष और उनका ड्राइवर हिंदलगा गांव इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिटकर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी जिसके बाद वह बाल-बाल बच गए। फायरिंग की घटना बेलगावी के हिंदलगा गांव के पास हुई।अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाईं और इस घटना में उनका चालक भी घायल हो गया। दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और वहां भर्ती कराया गया। वे खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कहा कि बेलगावी ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।