N/A
Total Visitor
30.2 C
Delhi
Tuesday, August 5, 2025

कानपूर : पांच साल से लोगों को शर्मसार करने वाली कथित ‘कलाकृति’ जेसीबी से ढहा दी गई

पांच साल से लोगों को शर्मसार करने वाली कथित ‘कलाकृति’ जेसीबी से ढहा दी गई। इससे पहले एक पार्षद इस असहज करने वाली कलाकृति का पोस्टर लेकर नगर निगम सदन में पहुंच गए। इस पर हंगामा हुआ और महापौर ने उन्हें सदन से निष्कासित कर दिया। कुछ देर बाद ही नगर निगम की टीम हसरत मोहानी चौक पहुंच गई और विचित्र आकार वाली विशाल कलाकृति गिरा कर तोड़ दी।

दरअसल, पांच साल पहले मौलाना हसरत मोहानी के नाम चौराहा बनाया गया था। नगर निगम ने उनकी स्मृति में लगभग 4 लाख की लागत से कलाकृति बनाने का निर्णय लिया था। पांच साल पहले इसका निर्माण शुरू हुआ। यह मछली की कलाकृति बननी थी पर ठेकेदार ने इसे अधूरा छोड़ दिया। इससे यह मछली की जगह विचित्र आकार की दिखने लगी। लोग इसे देख कर नजरें फेर लेते थे। उधर ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर चला गया। नगर निगम ने उसका भुगतान तो रोक दिया मगर कलाकृति नहीं हटाई। डेढ़ साल पहले भाजपा पार्षद राशिद आरफी ने इसे ध्वस्त करने की मांग की थी। सोमवार को सदन में इस कलाकृति की फोटो लेकर पहुंचे तो पार्षदों ने ही इसका जमकर विरोध कर दिया। यह कहा कि पोस्टर और फोटो लाने की क्या जरूरत थी। आक्रोशित पार्षदों ने पार्षद के हाथ से पोस्टर छीनने की कोशिश की। सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। दोबारा सदन की कार्यवाही प्रारंभ हुई तो महापौर ने राशिद आरफी को छह माह के लिए सदन से निष्कासित कर दिया और फौरन बाहर जाने को कहा। हालंकि कुछ देर बाद ही जोन एक के अभियंता और प्रभारी समेत टीम पहुंची और कलाकृति को ढहा दिया। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »