N/A
Total Visitor
32.1 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

जरा.. ‘पेशाब कांड’ वाले फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल की दादागिरी तो देखिए! 140 की स्पीड, बाइक सवार को उड़ाया, फिर दिखाई बेशर्मी

सोशल मीडिया पर फिटनेस इंफ्लुएंसर रजत दलाल एक बार फिर से सुर्खियों में है। रजत दलाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार में कार चलाते हुए दिख रहा है। एनएचपीसी चौराहे के पास कार एक बाइक को टक्कर मार देती है, लेकिन वह यह कहते हुए आगे बढ़ जाता है कि यह रोज का काम है। पुलिस ने रजत दलाल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रजत की कार से एक बाइक सवार को ठोकर लग जाती है और वह गिर जाता है। रजक के बाजू में बैठी लड़की रजत को इस बारे में बताती भी है लेकिन रजत उसकी बात को अनसुना कर देता है और कहता है कि ये उसका रोज का काम है। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि रजत दलाल इस तरह की क्रूरता के लिए वायरल हुआ है। इससे पहले भी रजत और उसके दोस्तों पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। रजत दलाल पर इसी साल जून के महीने में एक शख्स के साथ मारपीट करने, उसके मुंह पर गोबर पोतने और उसके चेहर पर पेशाब करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी।

दरअसल जिस लड़के के साथ बदसलूकी हुई थी, उसने रजत दलाल के जिम में एक सेल्फी ली और फिर उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर सुबह जिम में तुम्हारा चेहरा देखकर दिन खराब हो जाता है’ पोस्ट वायरल हुई तो रजत दलाल तक भी पहुंच गई और वह गुस्सा हो गया। इसके बाद रजत दलाल पहले इस लड़के के घर का पता ढूंढता है, उसे घर से बाहर बुलाता है और अपनी थार गाड़ी में अगवा कर लेता है। इस दौरान लड़के साथ रजत दलाल और गुर्गे कथित तौर पर मारपीट करते हैं और उससे खुद को गाली दिलवाते हैं और इसका वीडियो शूट करते हैं।

इसके बाद वो लड़के को एक तबेले में ले जा कर उसके मुंह पर गोबर लगाता है। उससे बाथरूम साफ करवाता है और यहां तक जब वो बेहोश हो जाता है, तो उसके चेहरे पर पेशाब तक कर देता है। अब ठीक उस लड़के की तरह रजत दलाल और उसके साथी अपनी इस करतूत का वीडियो वायरल करने लगते हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »