भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पिछले कई दिनों से कर्नाटक में हैं। इसी क्रम में रविवार को उन्होंने कहा कि वह कर्नाटक के लोगों में बहुत उत्साह देख रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि लोग डबल इंजन वाली सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे और भाजपा को फिर से राज्य की सत्ता में वापस लाएंगे। इस बीच, कहा जा रहा है कि भाजपा कर्नाटक विधानसभा के लिए सोमवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर सकती है।
उन्होंने कहा कि वे देख रहे हैं कि राज्य के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के कामों से खुश हैं। वे विकास चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सभी कुछ भाजपा के पक्ष में हैं। मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं। पीएम मोदी ने भी शनिवार से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। राज्य के लोग निश्चित रूप से अपना आशीर्वाद देंगे और भाजपा सरकार को सत्ता में वापस लाएंगे।