जेपी नड्डा ने कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा पूरी की। उन्होंने पार्थिव शरीर को भाजपा के झंडे से ढंका और वहां मौजूद सभी लोगों श्रद्धांजलि दी।
विधान भवन में अंतिम दर्शन के बाद अब कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय लाया गया है। यहां पहले से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। नम आंखों से उन्होंने कल्याण सिंह को नमन किया।
श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि हमसब के लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्तक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।