सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बुधवार को पार्टी के केंद्रीय समिति के सदस्यों की सूची जारी की। इसमें संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन (Shibu Soren) को दुमका, अध्यक्ष हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को साहिबगंज और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन (Kalpana Soren) को गिरिडीह से केंद्रीय समिति में सम्मिलित किया गया है।
विधायकों समेत अन्य प्रमुख नेताओं को उनके जिले से केंद्रीय समिति में शामिल किया गया है। इसमें राज्य सरकार में झामुमो कोटे से शामिल मंत्री भी हैं।
रांची जिले से इन नेताओं को मिली जगह
रांची जिले से केंद्रीय समिति में विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज पांडेय, नंदकिशोर मेहता, प्रो. अशोक कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, महुआ माजी, विकास सिंह मुंडा, अमीत कुमार महतो, मधु मंसुरी, पवन जेडिया, तनुज खत्री और अश्विनी शर्मा केंद्रीय समिति में शामिल किए गए हैं।