पटना। अपने बयानों और कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जदयू के विधायक गोपाल मंडल ने तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे को लेकर तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव कोई नेता नहीं है, बल्कि सिंदूर टिकुली करने वाले हैं। वह कुछ भी बोलते हैं, उसका कोई आधार नहीं है। तेजस्वी का दिमाग बच्चा वाला है।
इसके अलावा विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि लालू जी को यहां नहीं आना चाहिए था। वैसे वे यहां आकर राजद के उम्मीदवारों को जीताकर क्या करते। सरकार गिर जाती क्या।
वहीं कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना अस्तित्व को गंवा दिया। उसका कोई आधार नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस बिहार में जदयू से गठबंधन करेगी। वहीं जदयू और भाजपा के गठबंधन को लेकर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि भाजपा अपना अलग जनाधार तैयार कर रही है।
जदयू अलग बना रही है। कांग्रेस बिहार में जदयू के साथ मिलकर चलेगी। उन्होंने कहा कि जदयू संगठन है, जो लोगों को अपनी ओर जोड़ रहा है, भाजपा अलग पार्टी है। वहीं यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान मुकेश सहनी के मजबूर सरकार वाले बयान को विधायक गोपाल मंडल ने गलत बयान बताया है।
साथ ही यह भी कहा कि उनके हटने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके पास भाजपा का दिया कैंडिडेट था। उनके पास अपना कैंडिडेट था। बता दें कि तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का बीते मंगलवार को मतगणना हुआ, जिसमें राजद को दोनों ही सीटों पर हार मिली।