N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में हर शनिवार को लगेगा जनता दरबार

प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में किया शुभारंभ
प्रत्येक शनिवार को हर्ष मल्होत्रा के साथ दिल्ली भाजपा का कोई सांसद और प्रदेश पदाधिकारी जनता दरबार में रहेंगे उपस्थित
नई दिल्ली, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के निर्देश पर आज से प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार शुभारंभ किया गया है जिसमें प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं दिल्ली भाजपा के सांसद लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को समाधान करने का प्रयास करेंगे।
दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार से शुरु हुए जनता दरबार को लेकर कहा कि ये भाजपा की कार्यशैली का ही हिस्सा है। जनसेवा और जनता की समस्या का समाधान करवाना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारे सांसद बरसात के दिनों में भी सड़कों पर उतरकर जनता की सेवा करते हैं।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमने तय किया है कि जनता दरबार में केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा एवं कोई एक सांसद उपलब्ध रहेंगे और जनता की समस्या का समाधान करेंगे।
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात करना और उस संबंध में ऊचित और सार्थक कदम उठाने का काम भी हमारे सांसद करेंगे। उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की सेवा और समर्पण का ही यह एक बृहत रुप है जो दिल्ली की जनता को देखने को मिलेगा।
केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली की जनता केजरीवाल सरकार से त्रस्त है और साथ ही उनकी मूलभूत आवश्यकताएं भी पूरी नहीं हो पा रही है। पीने के पानी से लेकर बिजली बिल को लेकर झुग्गीवाले परेशान है, सड़के टूटी है और दिल्ली कूड़ा-कूड़ा है। लेकिन नयी सरकार बनने के बाद 4 जून के बाद से हमने संसदीय क्षेत्र संभाला है। भाजपा सांसद हमेशा अपने क्षेत्र में बैठ रहे हैं और लोगों के 100 फीसदी समस्या समाधान करने की कोशिश करते हैं।
इस अवसर पर हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली की समस्या का समाधान चाहे वह निगम से संबंधित हो या किसी विभाग से संबंधित हो, उसे समाधान करने का प्रयास करेंगे। साथ ही भाजपा के पदाधिकारी भी होंगे जो हमारी इसमें मदद करेंगे। दिल्ली में कोर्ट द्वारा यह तय किया गया था कि वेंडर के समय और उनकी सीमा तय की गई है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि केजरीवाल सरकार किसी भी प्रकार की इससे संबंधित कमेटी गठित नहीं की और आज भी ना ही उनका समय और ना ही स्थान तय है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »