N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Sunday, June 1, 2025

जम्मू-कश्मीर: आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, एक जवान घायल

पुंछ जिले के सुरनकोट में सोमवार देर शाम को कुछ संदिग्धों के देखे जाने के बाद सेना ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान देर रात को जंगल के भीतर करीब 30 गोलियां चलने की आवाज आई।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच थोड़ी देर के लिए गोलीबारी हुई। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार रात सेना को सुरनकोट के एक लसाना गांव में आंतकियों के होने की सूचना मिली, जिसके बाद जवानों ने गांव में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान सुरक्षाबलों का सामना आतंकियों से हुआ। जिसके बाद छिटपुट गोलीबारी हुई। इसमें एक जवान घायल भी हुआ।

संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना के बाद शुरू हुआ अभियान

जानकारी के अनुसार, देर शाम को सेना के जवानों को सूचना मिली कि सुरनकोट के लसाना क्षेत्र में कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। उसी समय सेना के जवानों ने लसाना क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया।
इस अभियान के दौरान देर रात को जंगल के अंदर गोलियां चलीं। मुठभेड़ के दौरान करीब 30 राउंड फायर हुए। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस व सीआरपीएफ के उच्चधिकारी भी मौके पर रवाना हो गए हैं। इस दौरान जंगलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »