30.1 C
Delhi
Saturday, June 29, 2024

जानें योगी-केजरीवाल समेत बाकी मुख्यमंत्री कितने अमीर,आंध्र के CM के पास 510 करोड़

इस साल सात राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात शामिल हैं। पंजाब और हिमाचल प्रदेश छोड़कर बाकी सभी राज्यों में पुराने मुख्यमंत्री ही सत्ता पर काबिज हैं। पंजाब में कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी ने सत्ता हासिल कर ली तो हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मात देकर कांग्रेस ने।

देश में अभी जम्मू कश्मीर छोड़कर बाकी सभी राज्यों में मुख्यमंत्री हैं। हमने इन मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का आंकलन किया। इसमें आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएसआर जगनमोहन रेड्डी सबसे अमीर हैं। रेड्डी के पास कुल 510 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं। ममता के नाम 16.72 लाख रुपये की संपत्ति है। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड समेत देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है?

किस राज्य के मुख्यमंत्री के पास कितनी संपत्ति?

1. वाईएस जगनमोहन रेड्डी: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी के पास 510 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 2019 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में रेड्डी ने इसका जिक्र किया है। इसके अनुसार, रेड्डी के पास कुल 443 करोड़ रुपये की चल और 66 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। रेड्डी के पास चार लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू, स्कॉर्पियो शामिल हैं। इसके अलावा 9.85 करोड़ रुपये के हीरे और सोने के गहने हैं। रेड्डी वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

पेमा खांडू : अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रर पेमा खांडू के पास कुल 163 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। 2019 को चुनाव आयोग के सामने दिए अपने हलफनामे में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। खांडू के पास कुल 143 करोड़ रुपये की चल और 19.62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। खांडू के नाम कुल 12 गाड़ियां हैं। इनकी कीमत 1.58 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसके अलावा एक करोड़ से ज्यादा कीमत के गहने भी हैं। खांडू भाजपा के नेता हैं।

3. नवीन पटनायक : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के पास कुल 63.87 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। पटनायक ने अपने चुनावी हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार, पटनायक के पास कुल 23 लाख रुपये की चल और 63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पटनायक बीजद के नेता

4. पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के पास कुल 38.39 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

5. नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो के पास कुल 36.41 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।

6. के. चंद्रशेखर राव : तेलंगान के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पास कुल 23.55 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें 11.35 करोड़ रुपये की चल और 12.20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। राव टीआरएस के नेता हैं।

7. भूपेश बघेल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश कुमार बघेल के पास कुल 23.05 करोड़ रुपये की दौलत है। इनमें 1.46 करोड़ रुपये की चल और 21.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। बघेल के नाम चार गाड़ियां हैं, जबकि 15 लाख रुपये के गहने भी हैं। बघेल कांग्रेस के सीनियर नेता हैं।

8. हिमंता बिस्वा सरमा : असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के पास कुल 17.27 करोड़ रुपये की संपत्ति है। सरमा ने 2021 में चुनाव आयोग को इसकी जानकारी दी है। इसके अनुसार, सरमा के नाम 12.97 करोड़ रुपये की चल और 4.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। सरमा भाजपा के नेता हैं।

9. एकनाथ शिंदे : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास कुल 11.56 करोड़ रुपये की संपत्ति है। शिंदे ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास 2.10 करोड़ रुपये की चल और 9.45 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। शिंदे बालासाहेबांची शिवसेना के नेता हैं।

10. प्रमोद सावंत : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम कुल 9.37 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति दर्ज है। आंकड़ों को देखें तो इनमें 5.01 करोड़ से ज्यादा की चल और 4.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। सावंत के नाम चार गाड़ियां हैं और 26 लाख रुपये से ज्यादा के गहने हैं। प्रमोद भाजपा के नेता हैं।

11. मानिक साहा : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा के पास कुल 8.97 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 1.17 करोड़ रुपये की चल और 7.80 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। साहा भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

12. बसवराज बोम्मई : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के पास कुल 8.92 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। बोम्मई के नाम 3.65 करोड़ रुपये की चल और 5.26 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

13. एमके स्टालिन : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पास कुल 8.88 करोड़ रुपये की संपत्ति है। स्टालिन ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 5.25 करोड़ रुपये की चल और 3.63 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। स्टालिन डीएमके के नेता हैं।

14. भूपेंद्र पटेल : गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के पास कुल 8.22 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें 3.63 करोड़ रुपये की चल और 4.59 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। भूपेंद्र पटेल भाजपा के नेता हैं।

15. हेमंत सोरेन : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास 8.21 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। 12वीं पास हेमंत के पास 2.48 करोड़ से ज्यादा की चल और 6.03 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष हैं।

16. सुखविंदर सिंह सुक्खू : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कुल 7.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की दौलत है। इनमें 57.22 लाख रुपये की चल और 7.74 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। सुक्खू के नाम दो गाड़ियां हैं, जबकि 20 लाख से ज्यादा के गहने हैं। सुक्खू कांग्रेस के नेता हैं।

17. शिवराज सिंह चौहान : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास कुल 7.66 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इनमें 1.31 करोड़ रुपये की चल और 6.35 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। शिवराज भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

18. अशोक गहलोत : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास कुल 6.53 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 2018 में चुनावी हलफनामे में उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। इसके अनुसार, गहलोत के पास कुल 1.44 करोड़ रुपये की चल और 5.09 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। गहलोत कांग्रेस के नेता हैं।

19. कोनार्ड संगमा : मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा के पास कुल 5.33 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 1.25 करोड़ रुपये की चल और 4.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। संगमा नेशनल पीपुल्स पार्टी के सदस्य हैं।

20. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंग तमांग के पास कुल 3.98 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

21. जोरामथांगा : मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा के पास कुल 3.84 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 82.61 लाख रुपये की चल और 3.02 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जोरामथांगा मिजो नेशनल फ्रंट के सदस्य हैं।

22. अरविंद केजरीवाल : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास कुल 3.44 करोड़ से ज्यादा की दौलत है। इनमें 67 लाख से ज्यादा की चल और 2.77 करोड़ की अचल संपत्ति है। केजरीवाल के पास 12 लाख रुपये के गहने हैं। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं।

23. पुष्कर सिंह धामी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास कुल 3.34 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 1.88 करोड़ रुपये की चल और 1.46 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। धामी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

24. नीतीश कुमार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास कुल 3.09 करोड़ रुपये की दौलत है। इनमें 1.44 करोड़ से ज्यादा की चल और 1.65 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति है। नीतीश के नाम दो गाड़ियां हैं और 12 लाख रुपये से ज्यादा के गहने हैं। नीतीश जेडीयू के नेता हैं।

25. भगवंत मान सिंह : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह के पास कुल 1.97 करोड़ रुपये की दौलत है। मान आम आदमी पार्टी के नेता हैं। इसी साल हुए पंजाब चुनाव के दौरान उन्होंने अपने हलफनामे में इसकी जानकारी दी है। मान के पास कुल 48 लाख रुपये की चल और 1.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मान सिंह आम आदमी पार्टी के नेता हैं।

26. योगी आदित्यनाथ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास कुल 1.54 करोड़ रुपये की दौलत है। योगी आदित्यनाथ के नाम कोई जमीन, प्लॉट या घर नहीं है। चल संपत्ति में भी ज्यादातर तनख्वाह से मिली रकम है। योगी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं।

27. एन. बीरेन सिंह : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के पास कुल 1.47 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 84 लाख रुपये की चल और 63 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। बीरेन सिंह एक बोलेरो गाड़ी है और 5.97 लाख रुपये के गहने। बीरेन सिंह भाजपा के नेता हैं।

28. मनोहर लाल खट्टर : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के पास कुल 1.27 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। इनमें 94 लाख रुपये की चल और 33 लाख से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। खट्टर के पास न तो खुद की गाड़ी है और न ही कोई गहने। खट्टर भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं।

29. पिनराई विजयन : केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के पास कुल 1.18 कराोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें 31.82 लाख रुपये की चल और 86.95 लाख रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति है। विजयन सीपीआई (एम) के नेता हैं।

30. ममता बनर्जी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास सबसे कम संपत्ति है। 2021 में चुनाव आयोग को दिए चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 16.72 लाख रुपये बताई है। ममता के नाम न तो कोई जमीन है और न ही कोई घर। ममता तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख हैं।

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles