N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

इटली की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी को मंत्रमुग्ध कर दिया! रामायण और शिव तांडव का अद्भुत पाठ, वीडियो देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश!

प्रयागराज, 19 जनवरी 2025, रविवार। इटली से आए एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान, प्रयागराज महाकुंभ से लौटी महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रामायण, शिव तांडव और कई भजनों का पाठ किया, जिससे वहां उपस्थित लोग भाव विभोर हो गए।
महिलाओं ने अपने पाठ को इतने स्पष्ट और मनोहर अंदाज में पेश किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने कहा कि यह दृश्य अभिभूत करने वाला था और उन्हें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि विदेशी लोग भी हमारी संस्कृति और धर्म के प्रति इतने श्रद्धालु हैं।
इस दौरान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि कल उनके पास यूरोप से जुड़े कुछ श्रद्धालु और पर्यटक आए थे, जो प्रयागराज की महिमा का गान बहुत ही श्रद्धा भाव से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे लोग हिंदी और संस्कृत नहीं जानते थे, लेकिन हिंदी की चौपाई को, संस्कृत के मंत्रों को, अवधी की चौपाईयों को और सनातना धर्म से जुड़े हुए श्लोक और मंत्रों को सस्वर और लय में गा रहे थे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »