N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

चाचा शिवपाल की धमकी है या कुछ और… ‘PDA न बंटेगा और न कटेगा जो ऐसी बात करेगा वो पिटेगा’

मैनपुरी, 27 अक्टूबर 2024, रविवार। भारतीय जनता पार्टी ने 2024 चुनावों के लिए ‘बटेंगे तो कटेंगे’ नारे का उद्घाटन किया है, जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट रखना है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का ये नारा हरियाणा चुनाव में भी पार्टी के लिए वरदान साबित हुआ था। जहां इससे पार्टी को बहुमत प्राप्त हुआ। पीएम नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के एक कार्यक्रम में इसका समर्थन भी किया था। अब तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी इस मुद्दे पर साथ दिख रहा है। तो वहीं, सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा के बटोगे तो कटोगे वाले नारे पर टिप्पणी करते हुए विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि पीडीए न तो बटेगा और न ही कटेगा और जो ऐसी बातें करेगा बाद में वो पिटेगा।
शिवपाल सिंह यादव रविवार को घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर में आयोजित जनसभा में भाग लेने पहुंचे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सैफई परिवार के रिश्तेदार अनुजेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि अब रिश्तेदारी टूट चुकी है और इन्हें कभी भी पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा। यदि वह रिश्तेदारी चलाना चाहते हैं तो पर्चा वापस कर लें। खुद के अलग पार्टी बनाने के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पार्टी जरूर अलग बनाई, लेकिन चुनाव हमेशा सपा से ही लड़ा था।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम संविधान की रक्षा करना चाहते हैं और वोट मांग कर काम करते हैं। जबकि भाजपा के लोग जनता के बजाय अधिकारियों से वोट मांगते हैं। इनका सिर्फ भाजपा जिताओ जनता को धमकाओ नारा चलता है। शिवपाल सिंह ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जिले के डीएम सहित सभी अधिकारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराएं। ये अधिकारियों की जिम्मेदारी है। कोई भी अधिकारी मतदाताओं को डराए-धमकाएं नहीं। उप चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। करहल उप चुनाव में जीत के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार यहां की जनता जसवंतनगर से भी बड़ी सपा को जीत दिलाएगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »