N/A
Total Visitor
27.8 C
Delhi
Monday, August 11, 2025

ओडिशा में आदिवासी महिला के साथ अमानवीय व्यवहार: ‘जुराबंधा गांव में दरिंदगी की इंतहा’

ओडिशा, 21 नवंबर 2024, गुरुवार। ओडिशा के बोलांगीर जिले में एक आदिवासी महिला के साथ दुर्व्यवहार की घटना सामने आई है, जिसमें आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और उसके मुंह में जबरन मानव मल डाल दिया। यह घटना बंगामुंडा थाना क्षेत्र के जूराबंधा गांव में हुई।
महिला ने बताया कि आरोपी जो एक गैर-आदिवासी था, वह उसके खेत से ट्रैक्टर ले जा रहा था, जिससे खेत में लगी फसल को नुकसान हो रहा था। महिला ने इसका विरोध किया, जिस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और उसके मुंह में मानव मल डाल दिया। आरोपी ने महिला के गाली-गलौज करते हुए उसकी जाति पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।
महिला ने इस घटना की शिकायत बंगोमुंडा थाना में दर्ज कराई है, और पुलिस ने 288/24 के तहत मामला दर्ज किया है। कांटाबांजी एसडीपीओ गौरांग चरण साहू ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
घटना को लेकर आदिवासियों में आक्रोश
ओडिशा के बोलांगीर जिले में आदिवासी महिला के साथ हुई अमानवीय घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है। विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद निरंजन बिसी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, जिससे आदिवासी समुदाय में गुस्सा है। इस घटना के बाद स्थानीय आदिवासी संगठन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे लोग मिलकर आंदोलन करेंगे।
स्थानीय समाजसेवी अजीत जोशी ने भी इस घटना की निंदा की है और दोषी को सख्त सजा देने की मांग की है। उन्होंने जिला प्रशासन से आरोपी को फौरन गिरफ्तार करने की मांग की है, कहा कि ऐसी घटना बर्दाश्त के लायक नहीं है और दोषी शख्स को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »