मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सिर सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर होने का ताज सजा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्वच्छता का अवार्ड दिया।
मध्यप्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर नौरोजाबाद नगर परिषद को दिल्ली में पुरस्कृत किया गया है। बता दें, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उमरिया जिले की नौरोजाबाद नगर परिषद प्रदेश के पांच नगरीय निकाय में शामिल रही है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने नौरोजाबाद नगर परिषद को सम्मानित किया है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष समेत सीएमओ डॉ केके पांडेय एवं किशन सिंह ठाकुर मौजूद रहे। भारत सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उमरिया जिले की नौरोजाबाद के अलावा प्रदेश में इंदौर, महू, अमरकंटक और बुधनी नगरीय निकाय को स्वच्छता सम्मान प्राप्त हुआ है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में फिर मध्यप्रदेश के इंदौर शहर ने लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बने रहने की दौड़ में बाजी मारी है। नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम मोहन यादव को अवार्ड सौंपा। गुजरात के शहर सूरत को भी सबसे स्वच्छ शहर के अवार्ड से नवाजा गया। एमपी के 6 और छत्तीसगढ़ के पांच शहरों को अवार्ड मिले हैं। वहीं, भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला है। वहीं मध्यप्रदेश के अमरकंटक, महू और बुधनी को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है।