N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Tuesday, July 1, 2025

वाराणसी में यात्रियों को दगा दे गई इंडिगो का एसी, दम घुटने से महिलाओं की बिगड़ी तबियत

वाराणसी में इंडिगो का विमान एसी यात्रियों को दगा दे रही हैं। एसी खराब होने से यात्रियों को घुटन होने लगी। इससे नाराज यात्रियों ने विमान में हंगामा करने के साथ लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों से शिकायत की। लापरवाही के चलते यात्रियों की जान भी जा सकती थी। विमान में हंगामा होने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

इंडिगो का विमान 6 ई2235 दिल्ली से शाम 7.35 बजे उड़ान भरकर रात 8.40 बजे बनारस पहुंचना था। दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान में यात्रियों के बैठने पर एसी नहीं चल रहा था। इसको लेकर यात्रियों ने विरोध किया तो विमान कर्मियों ने थोड़ी देर में सही होने की बात कही। समय बीतने के साथ विमान में बैठे यात्रियों को घुटन होने लगी और वे विरोध करने लगे। रास्ते में बुजुर्ग और महिला बेहोश होने लगी। परेशान परिजनों और पास की सीट पर बैठे यात्रियों ने उन्हें आक्सीजन का सहारा देने के साथ उनके ऊपर पानी छिड़का, तब जाकर वे सामान्य हुए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »