N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

Indian Railway ने दी ‘गुड न्यूज’ वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत में 16 के बजाय होंगे 20 कोच

वाराणसी। रेलवे ने लोगों को बड़ी सौगात दी है। रेलवे प्रशासन ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कोचों की संख्या बढ़ाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। रेलवे अधिकारियों ने कहा है कि ये कदम त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए हैं। दिवाली और छठ पर्व से पहले वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही दोनों वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन अब 16 के बजाय 20-20 कोच की होंगी। एनसीआर ने इसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ट्रेन नंबर 22435-22436 वाराणसी-नई दिल्ली में 17 सितंबर और ट्रेन नंबर 22415-22416 में 18 सितंबर से 20 कोच होंगे।

बता दें, वाराणसी से नई दिल्ली के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। देश में सबसे पहले 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू हुआ था। अब सबसे पहले यही ट्रेन 20 कोच की होगी। नियमित संचालन से पहले विशेष वंदे भारत का संचालन ट्रेन नंबर 04015 के रूप में 16 सितंबर को होगा।

भारत में कई त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे ख़ास त्योहार हैं, जिसमें हर शख्स अपने परिवार के साथ रहना चाहता है। दिल्ली में यूपी और बिहार से कई लोग नौकरी करते हैं। परिवार से दूर ये लोग घर काफी कम ही जा पाते हैं। लेकिन जब महापर्व छठ का मौका आता है, तो ज्यादातर अपने घर लौटने की कोशिश करते हैं। महीनों पहले ट्रेनों की टिकट बुक कराने के बावजूद अंतिम समय तक सीटों के लिए मारामारी जारी रहती है। लोगों की आस्था का ध्यान रखते हुए भारतीय रेलवे ने वंदे भारत में कोच बढ़ाने का फैसला लिया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »