नई दिल्ली, 26 नवंबर 2024, मंगलवार। भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने पर दिल्ली में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्मारक सिक्के का विमोचन किया और डाक टिकट भी जारी किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है और यह लोकतंत्र की आधारशीला है। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और संविधान ने देश को एक मजबूत और स्थिर लोकतंत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश समेत कई नेता मौजूद थे।