भारत ने 8 साल बाद जीता हॉकी एशिया कप, साउथ कोरिया को 4-1 से हराया

0
532

राजगीर, 8 सितंबर 2025: भारत ने हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस हॉकी एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। राजगीर में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की इस टूर्नामेंट में चौथी खिताबी जीत है, जिसने 8 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया।

भारत ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया और एकतरफा अंदाज में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले FIH मेंस वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

टीम की इस उपलब्धि ने हॉकी प्रेमियों में उत्साह भर दिया है, और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने इस जीत को टीमवर्क और कड़ी मेहनत का नतीजा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here