N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Tuesday, June 24, 2025

“भारत शांति की भाषा जानता है, लेकिन आंख दिखाने वालों को जवाब देना भी बखूबी आता है”: अदाणी AGM में गौतम अदाणी का दमदार संबोधन

मुंबई, 24 जून 2025: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को ग्रुप की सालाना आम बैठक (AGM) में निवेशकों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और अदाणी समूह की उपलब्धियों पर खुलकर बात की। अपने प्रेरक भाषण में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर वैश्विक चुनौतियों और भारत की अडिग प्रगति तक कई अहम मुद्दों पर प्रकाश डाला।

“ऑपरेशन सिंदूर में जवानों का पराक्रम, अदाणी डिफेंस का योगदान”

गौतम अदाणी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए भारतीय जवानों की वीरता को सलाम किया। उन्होंने कहा, “हमारे जवान न शोहरत के लिए लड़ते हैं, न मेडल के लिए। वे सिर्फ अपने कर्तव्य के लिए डटे रहते हैं। भारत शांति की कीमत समझता है, लेकिन अगर कोई आंख दिखाए, तो उसे उसकी ही भाषा में जवाब देना भी जानता है।”

उन्होंने अदाणी डिफेंस के योगदान पर गर्व जताते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में ग्रुप के ड्रोन सैनिकों की आंख और तलवार दोनों बने। अदाणी ने गर्व से कहा, “हमारी एंटी-ड्रोन तकनीक ने जवानों और नागरिकों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई।”

“वैश्विक उथल-पुथल में भारत की मजबूती”

अदाणी ने वैश्विक आर्थिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध ने यूरोप की ऊर्जा और लॉजिस्टिक्स आपूर्ति को झटका दिया है, जिससे वहां का आत्मविश्वास डगमगाया है। अमेरिका भी अपनी चुनौतियों से जूझ रहा है। लेकिन इन सबके बीच भारत न सिर्फ स्थिर है, बल्कि दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है।
उन्होंने इसका श्रेय केंद्र और राज्य सरकारों की नीतियों को देते हुए कहा, “यह कोई संयोग नहीं, बल्कि बेहतर नीतियों का नतीजा है। सरकारों ने मिलकर बदलाव की मजबूत नींव रखी है।”

“तूफानों में भी रुका नहीं कारवां”

अदाणी ने समूह की चुनौतियों और जीत का जिक्र करते हुए कहा, “कई मोड़ आए, कई तूफान गुजरे, लेकिन कारवां रुका नहीं। सच्चा नेतृत्व चमक में नहीं, संकट की आग में बनता है।” उन्होंने शेयरहोल्डरों का आभार जताते हुए वादा किया कि अदाणी समूह की विरासत टावरों की ऊंचाई में नहीं, बल्कि विश्वास की मजबूती में नजर आएगी।

अदाणी ग्रुप की उपलब्धियां

कंपनी की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए अदाणी ने बताया कि अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज भारत के हरित लक्ष्यों के लिए वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रोलाइज़र और सोलर मॉड्यूल बना रही है। अगले वित्तीय वर्ष तक 10 गीगावाट की सोलर मॉड्यूल निर्माण सुविधा शुरू हो जाएगी। वहीं, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने स्मार्ट मीटरिंग और हाई-वोल्टेज लिंक के जरिए भारत के ग्रिड को मजबूत किया है। कंपनी ने 44,000 करोड़ रुपये के ट्रांसमिशन ऑर्डर और 13,600 करोड़ रुपये की स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाएं हासिल की हैं।

“सबसे महान अध्याय अभी बाकी”

अपने संबोधन के अंत में अदाणी ने शेयरहोल्डरों को धन्यवाद देते हुए कहा, “आपके साथ की वजह से हम यहां हैं। हमारी कहानी के सबसे शानदार अध्याय अभी लिखे जाने बाकी हैं।”
गौतम अदाणी का यह संबोधन न केवल निवेशकों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का संदेश बन गया। अदाणी ग्रुप की यह AGM न सिर्फ उपलब्धियों का उत्सव थी, बल्कि भविष्य के लिए एक मजबूत संकल्प भी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »