15.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

भविष्य की तकनीकी और कौशल के लिहाज से भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तैयार बाजार, प्रधानमंत्री मोदी ने की प्रशंसा।

जब बात आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल टेक्नोलाजी और ग्रीन एनर्जी की आती है, तो भारत इसके लिए अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा तैयार बाजार है जो ऐसे कौशलों से लैस है जिनकी भविष्य में काफी मांग होगी।
क्यूएस की व‌र्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2025 ने भविष्य की तकनीकी और कौशल के लिहाज से भारत को दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तैयार बाजार बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इसकी प्रशंसा की है।

पहली फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स जारी

दुनिया के विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी करने के लिए मशहूर लंदन के क्वैकरेल्ली सायमंड्स (क्यूएस) ने गुरुवार को पहली फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स जारी की। इस इंडेक्स में अंतरराष्ट्रीय रोजगार बाजार की बढ़ती मांगों के मुताबिक देशों की कितनी तैयारी है, इसका मूल्यांकन किया गया है। इसके लिए कौशलों की उपलब्धता, अकादमिक तैयारी, भविष्य के काम और आर्थिक बदलाव जैसे चार मुख्य बिंदुओं के पैमाने पर आंकलन किया जाता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »