एशियाई खेलों की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है और पदक तालिका में भारत का खाता भी खुल चुका है। नौकायन में अर्जुन और अरविंद की जोड़ी ने रजत पदक जीता है। वहीं, महिला शूटिंग टीम भी रजत पदक पर निशाना साध चुकी है। भारत की महिला क्रिकेट टीम भी कम से कम रजत पदक पक्का कर चुकी है।
पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग) में रजत पदक जीतने के बाद अर्जुन लाल और उनके साथी अरविंद ने अपनी खुशी जाहिर की।
भारतीय मुक्केबाज प्रीति आरएससी के माध्यम से जॉर्डन की एस अलहसनत को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। अब उनका मुकाबला कजाकिस्तान की जेड शेकेरबेकोवा से होगा।
नौकायन में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद बाबू लाल यादव ने अपनी खुशी जाहिर की।