26.1 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

महाराष्ट्र में सरकार ने दी रेस्त्रां-भोजनालय रात 12 बजे तक खोलने की इजाजत

महाराष्ट्र सरकार ने सभी रेस्तरां और भोजनालयों को आधी रात तक खोलने की इजाजत दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्य सचिव सीताराम कुंते ने मंगलवार को इससे जुड़ा आदेश जारी किया।

एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य की कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की थी। इसमें अधिकारियों को रेस्तरां और दुकानों के काम करने के घंटे बढ़ाने से जुड़ी गाइडलाइंस तैयार करने के लिए कहा गया था।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया, ‘‘सभी रेस्तरां और भोजनालयों को मध्यरात्रि 12 बजे तक संचालन की अनुमति दी जाती है और अन्य प्रतिष्ठान जिन्हें संचालन की अनुमति दी गई है, वे रात 11 बजे तक संचालन कर सकते हैं।’’

राज्य सरकार ने पहले ही कोरोना केसों की घटती संख्या को देखते हुए 22 अक्टूबर से मनोरंजन पार्क, सिनेमाघरों और नाट्य मंचों को खोलने की भी इजाजत दे दी। हालांकि, मनोरंजन पार्क में वाटर राइड की अनुमति अभी नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 1,485 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले 17 महीने में सबसे कम है। संक्रमण से 27 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों और मृतकों की संख्या बढ़कर क्रमश: 65,93,182 और 1,39,816 हो गई। महाराष्ट्र में 28,008 मरीजों का उपचार चल रहा है।

 

anita
anita
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles