12.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

बिहार में हिन्दू लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाला गैंग पकड़ा गया, सरगना आफताब फरार

पूर्णिया, 2 फरवरी 2025, रविवार। बिहार के पूर्णिया में हिन्दू लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने वाला एक गैंग पकड़ा गया है। इस सेक्स रैकेट का सरगना आफताब नाम का एक युवक बताया जा रहा है, जो खुद को अंकित तिवारी बताता था। उसके साथ मौसम और शाकिब समेत कई लोग शामिल थे, जिन्होंने फर्जी रूप से हिन्दू नाम रखे थे।
पुलिस ने छापेमारी में 11 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेला गया था। इसके अलावा, 32 लोग पकड़े गए हैं, जिनमें 6 पुरुष और 26 महिलाएँ हैं।
पीड़ित लड़कियों ने बताया है कि आफताब खान ने अपना नाम बदल कर अंकित तिवारी कर लिया था और खुद को कट्टर हिन्दू बताता था। उसने एक थार गाड़ी खरीदी थी और इस पर ‘जय बजरंग बली’ भी लिखवा रखा था। वह हिन्दू लड़कियों को फंसाने के लिए शादी का झांसा देता था और फिर उनको धमका कर देह व्यापार करवाने लगता था।
पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई चालू कर दी है। आफताब अभी फरार है, लेकिन उसके लिए छापेमारी चल रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »