बलिया, 13 मार्च 2025, गुरुवार। हाल ही में प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाए जाने की मांग कर सुर्खियों में आयीं बांसडीह से भाजपा की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि जिसे रंगों से आपत्ति है, वह होली के दिन घर बैठे। दरसल, होली के पर्व के दिन रमजान का जुमा पड़ने को लेकर देश भर में बहस चल रही है। तो वहीं, विधायक केतकी ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि होली वर्ष में एक बार आती है, इसलिए सभी काे पूरे हर्षोल्लास के साथ साैहार्द पूर्ण पर्व काे मनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि होली रंगों, खुशियों और सद्भावना का पर्व है। यह संदेश देता है कि समाज को कितनी एकता की आवश्यकता है। जात-पात, मत और पंथ से ऊपर उठकर इसे मनाने की आवश्यकता है। यह भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मैं यह कामना करती हूं कि कोई हिन्दू दुनिया में कहीं भी है, वह हर्ष के साथ होली मनाए। प्रस्तावित मेडिकल काॅलेज में मुसलमानों के लिए अलग विंग बनाए जाने की मांग पर उन्होंने कहा कि अपने बयान पर मैं आज भी कायम हूं।