N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

मंडल मुर्मू ने कहा- मैं अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। बरहेट विधानसभा क्षेत्र के उनके नामांकन पर हस्ताक्षर करने वाले प्रस्तावक मंडल मुर्मू बीते दिन भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और झारखंड के भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री और झारखंड के भाजपा सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। 

अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं

मंडल मुर्मू ने कहा कि मैं अपने पूर्वजों का नमन करता हूं। सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो ने इस देश के लिए अपना बलिदान दिया। मैं उसी परिवार से हूं। मैं अपनी इच्छा से भाजपा में शामिल हो रहा हूं। हम संथाल परगना में जनसांख्यिकी के संबंध में पहल करेंगे।

हमें सिद्धोकान्हो, फूलो झानो का आशीर्वाद मिला

इस दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि मंडल मुर्मू हमारे लिए प्रचार करने या वोट पाने के लिए हमारी पार्टी में शामिल नहीं हुए। वह राजनेता भी नहीं हैं। मंडल मुर्मू का हमारी पार्टी में योगदान का मतलब है कि हमें सिद्धो-कान्हो, फूलो झानो का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि मंडल मुर्मू कई दिनों से हमारे संपर्क में थे। उनका हमारे साथ आना संगठन के बड़ी बात है।

बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर

हिमंत ने कहा कि संताल परगना में आदिवासियों के मान की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी। मंडल मुर्मू को बरहेट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने इसकी वजह यह बताई कि जब वे किसी उम्मीदवार के प्रस्तावक बन गए हैं, तो ऐसे में वे उनके खिलाफ ही चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »