आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में एक 36 वर्षीय महिला ने सिर्फ इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि उसे उसके ब्लाउज की सिलाई पसंद नहीं थी। उसने अपने दर्जी पति से सिलाई सुधारने के लिए कहा पर उसने नहीं सुधारी, बस इस मामूली सी बात पर हुए झगड़े का अंत काफी दर्दनाक हुआ।
जानकारी के अनुसार, महिला ने दर्जी पति के उसकी पसंद के अनुसार ब्लाउज नहीं सिलने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला अपने घर में शनिवार को फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।