35.1 C
Delhi
Friday, October 18, 2024

अमेरिका में तबाही मचाने आ रहा मिल्टन तूफान, 10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया

अमेरिका में मिल्टन तूफान से तबाही की आशंका है।तूफान मंगलवार को फ्लोरिडा के टैंपा खाड़ी तट की ओर बढ़ रहा है। तूफान के मद्देनजर फ्लोरिडा में प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दिए हैं।10 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।हेलेन तूफान के तबाही मचाने के दो सप्ताह से भी कम समय बाद विशाल तूफान आया है।
मिल्टन तूफान बुधवार को तट से टकरा सकता है, जिससे फ्लोरिडा के घनी आबादी वाले पश्चिमी तट में खतरा पैदा हो सकता है। अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने कहा, मिल्टन पश्चिम-मध्य फ्लोरिडा के लिए अब तक के सबसे विनाशकारी तूफानों में से एक हो सकता है। टैंपा खाड़ी के उत्तर और दक्षिण में तटीय रेखा के साथ 10 से 15 फीट लहरों की आशंका है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »