N/A
Total Visitor
32.8 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

पटना साहिब-पाटलिपुत्र सीट से भाजपा के प्रत्याशियों के पास कितनी संपत्ति? जानें सब कुछ

पटना साहिब और पाटलिपुत्र सीट से भारतीय जनता पार्टी के दोनों उम्मीदवारों (रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव) ने अपना नामांकन पर्चा भर दिया। दोनों नेताओं ने नामाकंन के साथ हलफनामा भी दिया। इसमें अपनी-अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। आइए जानते हैं दोनों नेताओं कितने संपत्ति के मालिक हैं…

जानिए, रविशंकर प्रसाद की संपत्ति के बारे में
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सीट से वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पास 30 करोड़ 32 लाख रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं उनकी पत्नी मायाशंकर प्रसाद के बाद पौने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनके पास 550 ग्राम सोना है। बाजार में इसकी कीमत 37.54 लाख रुपये है। इनके पास 35 हजार कैश है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री के पास 20 ग्राम सोना है। इसकी बाजार में कीमत 1.36 लाख रुपये है। चार लाख 38 हजार कैश है। इनके पास दो चार पहिया वाहन वहीं इनकी पत्नी के पास भी दो चार पहिया है। अचल संपत्ति के बारे में जो जानकारी भाजपा प्रत्याशी ने दी है, उसमें उत्तर प्रदेश के जौनपुर में 71 लाख 88 हजार रुपये की कृषि योग्य भूमि और नोएडा में गैर कृषि सी-133 है। कॉर्मिशियल संपत्ति सात करोड़ रुपये की है। 

जानिए, रामकृपाल यादव की संपत्ति के बारे में
वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा सीट वर्तमान सांसद और भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव एक करोड़ 60 लाख 41 हजार की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास एक लाख 38 हजार कैश है। वहीं उनकी पत्नी के पास 75 हजार कैश है। बैंक में जमा और जेवर मिलाकर रामकृपाल यादव के बाद सात लाख तीन हजार और इनकी पत्नी के बाद 10 लाख 74 हजार रुपये है। जमीन और भवन की बात करें तो राम कृपाल यादव के बाद एक करोड़ 52 लाख रुपये और पत्नी के पास एक करोड़ एक करोड़ 55 लाख रुपये की संपत्ति है। पिछले पांच साल में रामकृपाल यादव ने 17 लाख रुपये कर्ज सूद समेत चुकाया है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »