N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Monday, July 21, 2025

लखनऊ में भीषण सड़क दुर्घटना: 4 की मौत, 7 घायल

लखनऊ, 24 जनवरी 2025, शुक्रवार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यह घटना बृहस्पतिवार को इंदिरा नहर के पास बीबीडी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के अनुसार, एक एसयूवी कार को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके बाद एक वैन उसमें जा घुसी। इस दुर्घटना में वैन में सवार तीन और एसयूवी कार में सवार एक व्यक्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शहजाद (40), किरण यादव (38), कुंदन (20) और हिमांशु (17) के रूप में हुई है। घायलों को राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »