N/A
Total Visitor
32.3 C
Delhi
Tuesday, July 8, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर, 10 यात्री घायल

आगरा, 8 जुलाई 2025। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात करीब 1 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चरखारी (महोबा) से दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस थाना डौकी क्षेत्र में किलोमीटर 12:700 के पास तेज रफ्तार में चल रहे एक अज्ञात ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस दुर्घटना में 10 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही डौकी पुलिस और यूपीड़ा (UPEIDA) की बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में शोभा रानी, माता (निवासी चरखारी, महोबा), अनुज, अजीत समेत 10 यात्री शामिल हैं।

यूपीड़ा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि बस की अत्यधिक गति के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार 60 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि शेष यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य दिल्ली रवाना किया गया।

पुलिस ने अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे बाद में सुचारू कर दिया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »